फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kayaking Canoeing Competition in Bijnor: Haryana team has champion and Uttar Pradesh stands second

कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता: हरियाणा बना चैंपियन, दूसरे स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Tue, 09 May 2023 07:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 May 2023 07:39 PM IST
सार

Bijnor News : कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा चैंपियन बना, जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा। इस दौरान वहां देखने वालों की खूब भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Kayaking Canoeing Competition in Bijnor: Haryana team has champion and Uttar Pradesh stands second
हरियाणा बना चैंपियन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में पीली बांध पर तीन दिवसीय इंटर स्टेट कैनो स्प्रींट प्रतियोगिता 2023 का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें हरियाणा तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, तीन कांस्य पदक और 43 अंक प्राप्त कर चैंपियन रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, तीन कांस्य पदक और 36 अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया।

विज्ञापन


मंगलवार को इंटर स्टेट कैनो स्प्रींट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुभारंभ डीआईजी शलभ माथुर ने किया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों की काफी भीड़ उमड़ी। तीन दिवसीय कैनोइंग पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में गोवा एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, तीन कांस्य पदक और 22 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा, जबकि पंजाब ने दो स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान पाया। वहीं, क्याकिंग पुरुष वर्ग में पंजाब एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, दो कांस्य पदक और 20 पाकर पहले स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और 19 अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


तीसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी-

के-1 (पुरुष वर्ग) 200 मीटर
शाहिल (हरियाणा)- प्रथम
कार्तिकेय तिवारी (उत्तर प्रदेश)- द्वितीय
बलविंदर सिंह (पंजाब)- तृतीय

के-1 (महिला वर्ग) 200 मीटर
पूजा (हरियाणा)- प्रथम
नंदनी (उत्तर प्रदेश)- द्वितीय
मुस्कान (मध्य प्रदेश)- तृतीय

के-2 (पुरुष वर्ग) 200 मीटर
अरुण कुमार निषाद, हिमांशु भारतीय (उत्तर प्रदेश)- प्रथम
बलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह (पंजाब)- द्वितीय
अभिमन्यु पटेल, अनु कुमार (गोवा)- तृतीय

सी-2 (पुरुष वर्ग) 200 मीटर
हरप्रीत कुमार, सतनाम सिंह (पंजाब)- प्रथम
हेमंत वर्मा, सुधीर कुमार (गोवा)- द्वितीय
भुवनेश्वर कुमार, अंकित कुमार (उत्तर प्रदेश)- तृतीय

इन राज्यों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग-
-दिल्ली
-हरियाणा
-उत्तर प्रदेश
-पंजाब
-उत्तराखंड
-मध्यप्रदेश
-राजस्थान
-गोवा
-छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार 

कयाकिंग कैनाइंग खेल के लिए स्टेडियम में सिखाई जाएगी तैराकी
जिले में कयाकिंग कैनोइंग खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। गंगा बैराज पर भी प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। युवाओं को इस खेल के बारे में भी जागरूक करने की तैयारी है। जो खिलाड़ी इस खेल का प्रशिक्षण लेंगे, उन्हें सबसे पहले स्टेडियम के तरण ताल में तैराकी सिखाई जाएगी। इसके लिए जीवन रक्षक को निर्देशित कर दिया गया है।
हर साल कराई जाएगी कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता

जिले में इस बार पीली बांध पर पहली बार ही अंतरराज्यीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई है। यहां पानी की अच्छी उपलब्धता है। जिसके चलते अब हर साल कयाकिंग कैनोइंग की प्रतियोगिताएं कराने की तैयारी है। जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति को कहा नपुंसक, तो दिया तीन तलाक, पान में जहर देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन

कयाकिंग कैनोइंग खेल के लिए खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता दूसरे खेलों की तरह ही हर साल आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के कैलेंडर में कयाकिंग कैनोइंग खेल को भी सम्मलित किया जाएगा। इस खेल को लेकर और अधिक संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी

अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावनाएं : मंजू
पीलीबांध पर हरियाणा टीम के साथ पहुंची कोच मंजू ने कहा कि हम तमाम जगह प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हैं। हमारे कई खेल पांच फुट गहरे पानी में भी हो जाते हैं। पानी में होने वाली खेत प्रतियोगिताओं के लिए बड़ी जगह में रुका हुआ पानी होना जरूरी है। कई अन्य तरह की प्रतियोगिताओं के लिए ज्यादा पानी चाहिए। पीली बांध पर हर तरह का माहौल और पानी मिला। यहां पर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की जलक्रीड़ाएं भी हो सकती हैं। यहां पर अपार संभावनाएं दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed