{"_id":"6ad718bbade7c3d2df0701c6","slug":"bijnor-class-11-student-dies-while-returning-from-watching-ramlila-his-motorcycle-collided-with-a-tata-magic-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: रामलीला देखकर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र की मौत, टाटा मैजिक से टकराई बाइक, इकलौता बेटा था सत्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: रामलीला देखकर लौट रहे कक्षा 11 के छात्र की मौत, टाटा मैजिक से टकराई बाइक, इकलौता बेटा था सत्यम
Tue, 20 Oct 2026 01:01 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:01 PM IST
सार
नया गांव निवासी सत्यम अपने साथी दीपांशु के साथ रामलीला देखकर लौट रहा था। गांव के पास ही हादसा हो गया। सत्यम के पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
सत्यम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सैद उर्फ नयागांव में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे ने एक मां की दुनिया उजाड़ दी। रामलीला देखकर बाइक से खुशी-खुशी घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र सत्यम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
यह हादसा तब हुआ जब सोमवार की रात गांव के पास ब्रेड से भरे एक छोटे हाथी वाहन से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार नांगल सोती इंटर कॉलेज का कक्षा 11 का छात्र सत्यम पुत्र नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते ही उनकी सांसें थम गईं। पीछे बैठा उनका साथी दीपांशु पुत्र जितेंद्र (14) भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यम अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। तीन साल पहले उसके पिता का साया सिर से उठ चुका था। सत्यम अपनी दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां लता देवी बेसुध हो गईं। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।
पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
ये भी देखें...
बागपत: त्योहार के मौके पर दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं ठप, सीएमएस पर रिपोर्ट के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार
ये भी देखें...
बागपत: त्योहार के मौके पर दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं ठप, सीएमएस पर रिपोर्ट के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार