फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kawand Mitra will help police in Kannada tour

कांवड़ यात्रा में पुलिस के मददगार होंगे कांवड़ मित्र

Sat, 20 Jul 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kawand Mitra will help police in Kannada tour
कांवड़ यात्रा में पुलिस के मददगार होंगे कांवड़ मित्र
विज्ञापन

बिजनौर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस कांवड़ मित्र बनाएगी। कांवड़ मित्रों का अलग से पहनावा होगा ताकि पुलिस उनकी पहचान कर सके। कांवड़ यात्रा के बाद इन कांवड़ मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस किसी भी शिव भक्त के साथ बदसलूकी नहीं करेगी।
शुक्रवार रात से सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कृष्णा फार्म में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बुलाई गई अफसरों की बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस इलाके के अच्छी छवि वाले लोगों का भी सहयोग ले। कांवड़ मित्रों को अलग से टीशर्ट बनवाई जाए, ताकि उनकी पहचान हो सके। दोनों अफसरों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले सभी होटल और ढाबों पर खाने के दामों की सूची लगी होनी चाहिए, ताकि खाने को लेकर कोई विवाद न होने पाए। पुलिस किसी भी कांवड़िये के साथ बदसलूकी नहीं करे। कांवड़ियों को यदि कोई परेशानी होती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए। बैठक में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव सहित सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांस की दुकानें रहेंगी बंद
डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। मांस की यदि कोई दुकान खुली पाई गई तो उसके दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पुलिस को कांवड़ यात्रा के दौरान सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों पर हर सोमवार को रहेगी पुलिस
श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिवालयों पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में भोले के भक्त जलाभिषेक करेंगे। एसीपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर ये व्यवस्था रहेगी। जिन शिवालयों पर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहेगी, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed