फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kaveri Winner and Yamuna House Runner-up

कावेरी विजेता और यमुना हाउस उपविजेता

Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kaveri Winner and Yamuna House Runner-up
कावेरी विजेता और यमुना हाउस उपविजेता
विज्ञापन

बिजनौर। डीडीपीएस बिजनौर में बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी के मैच हाउस वाइज खेले गए। कबड्डी बालिका वर्ग में यमुना हाउस विजेता एवं कावेरी हाउस उप विजेता रहा। बालक वर्ग में कावेरी हाउस विजेता एवं गंगा हाउस उप विजेता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डीडीपीएस अनुरोध चित्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पहला मैच बालक वर्ग में गंगा हाउस और यमुना हाउस के बीच खेला गया, जिसमें गंगा हाउस जीता। दूसरा मैच कावेरी हाउस और कृष्णा हाउस के बीच खेला गया, जिसे कावेरी हाउस ने जीता। फाइनल मैच गंगा हाउस और कावेरी हाउस के बीच खेला गया, जिसमें कावेरी हाउस ने 32-27 से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में पहला मैच गंगा हाउस और यमुना हाउस के बीच खेला गया, जिसमें यमुना हाउस विजेता रहा। दूसरा मैच कावेरी हाउस और कृष्णा हाउस के बीच खेला गया, जिसमें कावेरी हाउस विजेता रहा। फाइनल मैच यमुना हाउस ने 32-22 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सभी मैचों के रेफरी व स्कोरर शारीरिक शिक्षक गोपाल त्यागी, रोहित सिंह व शाहनवाज आलम रहे। मैच का आंखों देखा हाल गोपाल त्यागी और सौरभ राजवंशी ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed