फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kasha has not broken the bank of the lock

कैश्ा नहीं मिला तो तोड़ा बैंक का ताला

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kasha has not broken the bank of the lock
ताजपुर में एसबीआई के बाहर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के राजा का ताजपुर में कैश न मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने एसबीआई शाखा पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने गेट पर पड़ी जंजीर और ताले को तोड़ दिया। पुलिस एवंं गार्ड ने दोबारा जंजीर एवं ताला लगाकर भीड़ को जबरदस्ती अंदर घुसने से रोका। ब्रांच मैनेजर ने मामले की सूचना थाने पर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने ग्राहकों को शांत कराया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक में चार दिन बाद शनिवार को कैश का वितरण किया गया था। कैश पाने के लिए सुबह से ही बैंक के बाहर बड़ी संख्या में ग्राहक जमा थे। यहां दो-दो हजार रुपये ही दिए गए। इसके बावजूद दोपहर एक बजे बैंक पर नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया। इसके चलते लंबी कतारों में लगे ग्राहक भड़क गए। उन्होंने बैंक कके गेट पर लगी जंजीर और ताला तोड़ दिया। बैंक के गार्ड और बाद में पहुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझाया। एसएसआई रामचंद्र सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शाखा प्रबंधक जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को केवल चार लाख रुपये ही मिले थे। इसे दोपहर तक बांट दिया गया। कम कैश मिलने के कारण यह दिक्कत हो रही है। शाखा प्रबंधक की ओर से अज्ञात लोगों के विरूद्घ मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed