फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Karva Chauth Vrat Bijnor

पहली बार व्रत रखने के लिए विवाहिताएं उत्साहित

Thu, 17 Oct 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth Vrat Bijnor
बिजनौर में एक ब्यूटी पार्लर में मेंहदी लगवाती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
पहली बार व्रत रखने के लिए विवाहिताएं उत्साहित
विज्ञापन

बिजनौर। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे प्रमुख त्योहार होता है। इसे मनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ती है। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुहागिनें सजने, संवरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

शुगर मिल कॉलोनी निवासी हिमा सिंह व उनके पति डॉ. विक्रमजीत सिंह दोनों इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट पूसा में जॉब करते हैं। हिमा पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। गांव धौकलपुर निवासी सचिन की पत्नी अलका शर्मा पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। वे परंपरा अनुसार पहला व्रत रखने के लिए अपने मायके चली गई हैं। अलका शर्मा का कहना है कि उनके परिवार की महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती चली आ रही हैं। वे भी परिवार की परंपरा का पालन करेंगी। गंगानगर निवासी अर्पित टांक की पत्नी निशा टांक भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। निशा का कहना है कि करवा चौथ का व्रत रखने के लिए वे बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने काफी पहले से करवा चौथ के लिए खरीदारी शुरू कर दी थी। राम बाग कॉलोनी निवासी ऋषभ कौशिक की पत्नी प्रियंका कौशिक भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। प्रियंका का कहना है कि ऐसे त्योहारों से परिवार प्रेम के सूत्र में बंधा रहता है। वे भी परिवार की अन्य महिलाओं के साथ करवा चौथ का व्रत रखेंगी और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed