{"_id":"6195529b76fec95c286871cb","slug":"kartik-mela-special-train-will-operate-today-and-tomorrow-nazibabad-news-mrt565265047","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान पर्व पर रेलवे ने नजीबाबाद से लक्सर के बीच चलाईं दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान पर्व पर रेलवे ने नजीबाबाद से लक्सर के बीच चलाईं दो ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन आज और कल संचालित होगी
नजीबाबाद। गंगा स्नान पर्व पर रेलवे द्वारा नजीबाबाद से लक्सर के बीच दो दिन कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
गंगा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 18 और 19 नवंबर को दो दिन कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। एसएस जयपाल सिंह के अनुसार 18 व 19 नवंबर को कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन नजीबाबाद से प्रात: पांच बजे रवाना होगी। फजलपुर स्टेशन पर प्रात: 5:10 बजे, मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन पर 5:20 बजे, चंदक पर 5:30 बजे, बालावाली पर 5:44 बजे, रायसी पर 5:54 बजे पहुंचकर मेला स्पेशल ट्रेन प्रात: 6:05 बजे लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
लक्सर से वापसी में प्रात: सात बजे रवाना होकर कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन रायसी प्रात: 7:12 बजे, बालावाली 7:24 बजे, चंदक 7:36 बजे, मौअज्जमपुर नारायण 7:48 बजे, फजलपुर स्टेशन 7:58 बजे पहुंचकर प्रात: 8:10 बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे की विलंब से सूचना मिलने के कारण 18 नवंबर को अधिकांश यात्री नजीबाबाद से लक्सर जाने वाली सुविधा से वंचित रह जाएंगे। रेलवे ने दोनों दिन चलने वाली कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन पर सभी यात्रियों को संबंधित स्टेशनों की बुकिंग विंडो से किराए के टिकट जारी करने की व्यवस्था की है।