फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra will be monitored by drone camera

Bijnor News: ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

Fri, 23 Jun 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be monitored by drone camera
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर सेवादल को कार्ड देते अ​धिकारी।
- कांवड़ यात्रा को लेकर मोटा महादेव मंदिर पर जिलास्तरीय बैठक
विज्ञापन

- भागूवाला से साहनपुर तक रहेगी पथ प्रकाश की व्यवस्था
फोटो-23एनजेडबी09ए और 09बी
मंडावली/ नजीबाबाद। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने मोटा महादेव मंदिर पर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कांवड़ यात्रा मार्गाें पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से पैनी निगाह रखने के साथ शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन के प्रति पुलिस को गंभीर रहने के निर्देश दिए गए।
मोटा महादेव मंदिर पर शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज जादौन ने श्रावण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन देने के प्रति पुलिस से गंभीर रहने, शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखने की सलाह दी। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी रामअर्ज, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि कावंड़ियों की सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के लिए भागूवाला से साहनपुर तक मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मोटा महादेव मंदिर पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों से कांवड़ यात्रा से पूर्व मार्गाें को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम धामपुर मनोज कुमार, लोनिवि के एक्सईएन योगेंद्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके शर्मा सहित जिले के कई अधिकारियाें सहित ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाकियू का जिलाध्यक्ष रोहिताश सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पुजारी शशिनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


151 सेवादल सदस्यों को वितरित किए कार्ड
डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज जादौन ने कांवड़ सेवादल के 151 सदस्यों को कार्ड वितरित किए। सेवा दल के सदस्य पुलिस के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। पुलिस टीम के साथ संदिग्ध चौराहों और तिराहों पर सेवादल सदस्यों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed