फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Seva Camp with permission

अनुमति के साथ लगे कांवड़ सेवा शिविर

Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Seva Camp with permission
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े शिवभक्त। - फोटो : NAZIBABAD
अनुमति के साथ लगे कांवड़ सेवा शिविर
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के क्षेत्र से गुजरने से वातावरण शिवमय बना हुआ है। मोटा महादेव मंदिर सहित प्रशासन ने कई स्थानों पर विशेष गाइड लाइन के साथ कांवड़ सेवा शिविर आयोजित करने की अनुमति दी है। जिससे कांवड़ियों को ठहरने और खाने की राहत मिल सके।
बोल बम की गूंज के साथ दूरदराज के शिवभक्त गंतव्य के लिए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे हैं। सीकेआई चौराहा क्षेत्र, शिवशक्ति धाम पर प्रशासन की अनुमति से लगाए गए शिविर का उद्घाटन आकाशवाणी नजीबाबाद के एडीपी अमर सिंह और सनव्वर अली खां ने किया। शिविर के आयोजक राजपाल सिंह, अनुज अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र चौधरी, महेश मलिक, पंकज भारद्वाज, बिट्टू कालरा ने कांवड़ियों को भोजन कराया। खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कोतवाली मार्ग पर डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. एके शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने से भागूवाला से बुंदकी मार्ग तक कई स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
मंडावली। मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ मंदिर पर लाइनों में खड़े होकर कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया। पुजारी शशिनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों की सेवा में क्षेत्रवासी रात-दिन जुटे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए पुजारी शशिनाथ से पीठ पर सोटा लगवा रहे हैं। मान्यता है कि पहले जलाभिषेक और सोटा लगवाने से शिवभक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं और थकान दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ बन रहीं आकर्षण का केंद्र
नजीबाबाद। अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त अलग-अलग तरह की कांवड़ ला रहे हैं। काशीपुर के कांवड़ियों के जत्थे में थर्माकोल से बनी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। रुद्रपुर और बुलंदशहर के शिवभक्त भी नगर से आकर्षक कांवड़ लेकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed