फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar fair starts from today, police administration alert

Bijnor News: आज से कांवड़ मेला शुरू, पुलिस प्रशासन सतर्क

Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kanwar fair starts from today, police administration alert
- एसडीएम ने पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
विज्ञापन

- कांंवड़ यात्रा के मार्गों के गड्ढे भरने और नीची विद्युत लाइनों को ऊंचा करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ मेले की शुक्रवार से शुरूआत हो जाएगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एसडीएम ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने मोटा महादेव पुलिस चौकी पर पुलिस और विभिन्न अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग से कांवड़ यात्रा के मार्गाें के गड्ढों को जल्द ठीक कराने और वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों के प्रभावित क्षेत्र में वनकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। विद्युत निगम से कांवड़ यात्रा मार्ग पर नीची विद्युत लाइनों को ऊंचा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के होटलों और ढाबों पर रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीओ अनिल कुमार, ट्रैफिक सीओ राजेश सिंह सोलंकी, यातायात निरीक्षक बलराम सिंह यादव, एसडीओ मलखान सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, मंडावली थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर मोनिका यादव सहित उत्तराखंड के श्यामपुर थाने की पुलिस टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागूवाला बाईपास मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद
मंडावली। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर बड़े और भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। एक मार्च से बाईपास मार्ग से केवल दोपहिया और छोटे वाहन ही आवागमन कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए संदिग्ध चौराहों और तिराहों पर पुलिस टीम तैनात रहेगी।


मंदिर पर कांवड़ियों के स्वास्थ्य की होगी जांच
मंडावली। मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ियों के स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर पर 24 घंटे कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड बार्डर के निकट, पूर्वी गंग नहर पर बिजौरी चौराहे पर और मोटा महादेव मंदिर पर इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed