फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanungo killed in road accident, fellow Kanungo injured

सड़क हादसे में कानूनगो की मौत, साथी कानूनगो घायल

Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanungo killed in road accident, fellow Kanungo injured
सड़क हादसे में कानूनगो की मौत, साथी कानूनगो घायल
विज्ञापन

धामपुर। सड़क हादसे में चकबंदी विभाग में कानूनगो के पद पर कार्यरत चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका साथी कानूनगो विजय पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।
जनपद अमरोहा के रजबपुर थाना के गांव खाता निवासी रामपाल सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उनके बड़े भाई चंद्रपाल (56) पुत्र मायाराम धामपुर में चकबंदी विभाग में कानूनगो पद पर कार्यरत थे। 26 मई को ड्यूटी कर जब वह शाम को अपने साथी कानूनगो विजय पाल पुत्र शिवचरण के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तब नूरपुर मार्ग पर नींदडू के निकट ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक पर सवार उनके भाई चंद्रपाल सिंह और विजय पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने चंद्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय पाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। रामपाल सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से चंद्रपाल के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed