फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kamal murder case: 'What if I am 48 years old, I will marry after selling of land', elder brother killed him

कमल हत्याकांड: '48 साल का हूं तो क्या हुआ, अपने हिस्से की जमीन बेचकर शादी करूंगा', बड़े भाई ने मारकर जला दिया

Wed, 09 Jul 2025 09:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Jul 2025 09:34 PM IST
सार

Bijnor News: भोगपुर गांव में मदन ने अपने छोटे भाई कमल की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद उसके शव को उपलों की चिता बनाकर जला दिया। पुलिस जलती चिता में से शव को निकाला। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Kamal murder case: 'What if I am 48 years old, I will marry after selling of land', elder brother killed him
कमल की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर के गांव भोगपुर में जमीन के विवाद में मदन ने अपने अविवाहित छोटे भाई कमल (48) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मदन हत्या के बाद शव को खेत में ले गया और उपलों की चिता में जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाकर शव निकाला।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 11:30 बजे मदन का अपने छोटे भाई कमल से झगड़ा हुआ। कमल टॉयलेट पर ताला लगाने लगा। तभी मदन ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर कमल की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को बुग्गी में खेत पर ले गया। उपलों की चिता बनाकर आग लगाकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे, दोनों के बीच एक महीने से झगड़ा चल रहा था। झगड़े के बीच अब कमल शादी करने के लिए कहने लगा। जिस पर आने वाले खर्च के लिए कमल ने अपने हिस्से की कुछ जमीन भी बेचनी चाही। मदन इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण उसने कमल की हत्या कर दी। पुलिस ने कमल के चाचा भोपाल की तहरीर पर आरोपी भाई मदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed