{"_id":"695968d2d1d5cded900e765e","slug":"kalwa-gurjar-won-the-open-title-of-bharat-kesari-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-169074-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कलवा गुर्जर ने जीता ओपन टाइटल भारत केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कलवा गुर्जर ने जीता ओपन टाइटल भारत केसरी का खिताब
विज्ञापन
नांगलसोती-भारत केसरी का खिताब जीतने पर कलवा गुर्जर को सम्मानित करते अतिथि।संवाद
नांगलसोती/नजीबाबाद। ऑल इंडिया दंगल के दूसरे दिन कलवा गुर्जर पहलवान ने ओपन टाइटल भारत केसरी का खिताब जीता। कलवा गुर्जर ने फाइनल में शक्ति पहलवान को हराया।
गांव चमरौला में स्व.चौधरी प्यारे सिंह की स्मृति में आयोजित दंगल के दूसरे दिन देशभर से पहलवान पहुंचे। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह सहरावत और अतिथियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में 11 पहलवानों ने ने ओपन टाइटल भारत केसरी के लिए दावेदारी पेश की। दिल्ली के सुमित खडडिया पहलवान, बागपत के उत्तम राणा पहलवान, दिल्ली हनुमान अखाड़ा के कलवा गुर्जर पहलवान, दिल्ली के छत्रसाल अखाड़ा के उपकार पहलवान, शक्ति पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर और दिल्ली के अंकित गुर्जर ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
दूसरे राउंड में अंकित पहलवान ने सुमित पहलवान को, कलवा गुर्जर ने उत्तम पहलवान को और उपकार पहलवान ने शक्ति पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कलवा गुर्जर ने अंकित गुर्जर को हराकर और शक्ति पहलवान ने वाई के आधार पर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में कलवा गुर्जर ने शक्ति पहलवान को हराकर ओपन टाइटल भारत केसरी-2026 का खिलाब अपने नाम किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता कलवा गुर्जर पहलवान को एक पीतल की गदा, ओपन टाइटल भारत केसरी का पटका और एक लाख रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। उपविजेता शक्ति पहलवान को एक शील्ड, उपविजेता ओपन टाइटल भारत केसरी का पटका और 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शेषपाल राठी, विपिन तोमर, साबू अहमद, खुर्शीद मंसूरी, भीमसेन हल्दिया, चौ.पदम सिंह, मूला सिंह, हिमांशु सहरावत, बिट्टू सहरावत, निखिल सहरावत, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।