फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kali Taran Guru Nanak came

कलि तारण गुरु नानक आया..

Mon, 18 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kali Taran Guru Nanak came
नजीबाबाद- गांव तिसोतरा में नगर-कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : NAZIBABAD
कलि तारण गुरु नानक आया...
विज्ञापन

नांगलसोती। गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में वाहे गुरु वाहे गुरु के उद्घोष के साथ नगर-कीर्तन निकाला गया। रागी जत्थे के कलि तारण गुरु नानक आया...के शबद-कीर्तन संगत निहाल हुई। नगर-कीर्तन में गदका खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर हैरत में डाल दिया।

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरु सिंह सभा तिसोतरा कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम, कोषाध्यक्ष बाबूराम भारती, महामंत्री जितेंद्र सिंह की देखरेख में नगर-कीर्तन निकाला गया। मुख्य ग्रंथि सरदार बलजोर ने अरदास के साथ दीवान सजाए और हुकमनामा लिया। पंज प्यारों की अगुवाई के साथ जो बोल सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष के साथ नगर-कीर्तन का सिख संगत ने स्वागत किया। रोगी जत्थे के अरविंद सिंह व कुलदीप सिंह के सत गुरु नानक परगटेया, मिटी धुुंध जग चानन होया...के शबद-कीर्तन से संगत निहाल हुई। नगर-कीर्तन में आई गजरौला, कनकपुर, पानाहीमपुर, नजीबाबाद, हरचंदपुर, गौसपुर, मोहनपुर, चमरिया, समीपुर, अहीरपुरा, परमावाला आदि गांव की सिख संगत की मौजूदगी में गदका पार्टी उस्ताद बंदा सिंह बहादुर के निर्देशन में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को हैरत में डाल दिया। नगर के मुख्य मार्ग से निकले नगर-कीर्तन का सिख संगत ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व कथा वाचक सतवंत सिंह, कमल सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ से संगत को निहाल किया। राजेश सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, अविनाश, पिंटू, अग्नि सिंह, चंचल आदि ने नगर-कीर्तन के समापन पर लंगर बरताया।

नजीबाबाद- गांव तिसोतरा में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन निकालती सिख संगत।

नजीबाबाद- गांव तिसोतरा में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन निकालती सिख संगत।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- गांव तिसोतरा में नगर-कीर्तन के दौरान जौहर दिखाते खिलाड़ी।

नजीबाबाद- गांव तिसोतरा में नगर-कीर्तन के दौरान जौहर दिखाते खिलाड़ी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed