फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kalash Yatra taken out in Shadipur

शादीपुर में निकाली कलश यात्रा

Mon, 10 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in Shadipur
कोतवाली देहात के गांव शादीपुर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर देवस्थान पर पहुंची। उसके बाद पूरे गांव के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए शिव मंदिर पर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान डॉ अशोक शर्मा रहे। वैदिक मंत्रोचार के मध्य हवन यज्ञ पूर्ण हुआ। इसके बाद मंदिर में संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आलोक शर्मा, अशोक कुमार, विपिन मौर्य, निखिल भारद्वाज, नवनीत मौर्य, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed