फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kalash Yatra taken out in honor of Bhagwat Katha

भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली

Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in honor of Bhagwat Katha
हल्दौर के गांव पैजनियां में कलश यात्रा निकालती महिला श्रृदालु। - फोटो : BIJNOR
भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलशयात्रा निकाली
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाओं द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के नारे से गांव का माहौल श्रीकृष्णमय हो गया।

रविवार को गांव पैजनियां निवासी सतीश कुमार त्यागी के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। पंजाबी कालोनी धामपुर निवासी कथा व्यास स्वामी डॉ. कमल द्वारा पूजन किया गया। कलश यात्रा सतीश त्यागी के आवास शुरू हुई। इसमें रानी शर्मा, पूजा त्यागी, पुष्पा शर्मा, रीतू त्यागी, पारुल शर्मा, आरती त्यागी समेत करीब 108 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मोहल्ला के देवीपुरा, बड़ा देवता, बाबा जीवनदान, हनुमान मंदिर, प्राचीन बड़ा शिव मंदिर आदि मंदिर से होती हुई उक्त स्थान पर संपन्न हुई। प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास डा. कमल दुआ ने धुंधकारी व गोकर्ण कथा का वर्णन किया। इस अवसर मुख्य यजमान सतीश त्यागी, सुमन त्यागी उनके पुत्र हिमांशु त्यागी, श्वेता त्यागी व शेखर त्यागी, शम्मी त्यागी सपत्नीक और समस्त ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed