फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kalam pesh kiye

यतीम लाल को मारा है खैरियत गुजरी...

Thu, 19 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 19 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kalam pesh kiye
नजीबाबाद में आयोजित मुशायरे में कलाम पेश करते शायर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में गीत गजल संगम एकेडमी के मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में शायरों और कवियों ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक परिवेश से जुड़े कलाम से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

आरएनकेला इंटर कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे का उद्घाटन सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रफीक अंसारी और बार संघ अध्यक्ष वसीम अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीजे बिजनौर नसीम अहमद और साहनपुर चेेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की उपस्थिति में रईस अहमद राईन ने शमा रोशन की। अफजल दानिश बुरहानपुरी की नात और मनोज त्यागी की सरस्वती वंदना से मुशायरे और कवि सम्मेेलन का आगाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीत जीनत का कलाम अपनी किस्मत बदलकर देखती हूं, खुद से आगे निकल कर देखती हूं। महनाज स्योहारवी का कलाम हाथ में काशा लिए फुटपाथ पर बेबसी, क्यूं तो अखबारों में मुफलिस की बड़ी इमदाद है।
नसीम अहमद का कलाम इधर जुल्फों में कंघी हो रही है खम निकलता है, उधर हमारा खिंच खिंच के दम निकलता है। जख्मी मेरठी का कलाम यतीम लाल को मारा है खैरियत गुजरी, अमीर जादा तेरी धज्जियां उड़ा देता। 

अफजल दानिश का कलाम कदम-कदम पर तो होने लगा है शर्मिंदा, हमारा प्यार तेरी नफरतों पर भारी है। पेश कर सभी का दिल जीत लिया। आरएनकेला इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपिल सर्राफ की अध्यक्षता और महेंद्र अश्क के संचालन में आयोजित मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में सैफ हैदर, शनावर किरतपुरी, डॉ.राकेश नादान,  चौपट चतुर्वेदी, मक्खन मुरादाबादी, सज्जाद झंजट, समर अंजुम, मौसूफ वासिफ, डॉ.आफताब नोमानी, डॉ.कुलवंत सिंह, सनव्वर अली, शेर हुसैन उर्फी, इसरार अहमद, विकाउल हसन, जलालाबादी ने अपने कलाम से सभी का दिल जीता। मुशायरा संयोजक महेंद्र अश्क  और आफताब नोमानी ने आगंतुक शायर और कवियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed