फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kabaddi Stadium in awe scored

कबड्डी में स्टेडियम ने जमाई धाक

Wed, 23 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Stadium in awe scored
बिजनौर। खेल निदेशालय के आदेश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा मंगलवार को जूनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में 13 और वॉलीबाल प्रतियोगिता में आठ टीम भाग ले रही है।
विज्ञापन


कार्यवाहक क्रीड़ा अधिकारी पूरन सिंह के अनुसार वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में धर्मनगरी ने किसान इंटर कॉलेज को 21-09, 21-12 से, दूसरे मैच में स्टेडियम ने एएन इंटरनेशनल बिजनौर को 21-14, 16-12 , 12-21 से हराया।
विज्ञापन


माडर्न एरा स्कूल ने डीडीपीएस को 16-21, 21-13, 23-21 और एलआरएस ने बीपीएस को 23-25, 21-09, 21-14 से पराजित किया।

कबड्डी में इस्माइलपुर ने काजीवाला को 25-15, बागड़पुर ने बीपीएस को 39-06, मीरापुर ने गाजीपुर को 29-11, मंडैयो ने बीपीएस-ए को 27-22, स्टेडियम ने चौकपुरी को 33-23, इस्मालपुर ने पूरनपुर को 30-17 , बागडपुर ने मदनपुरा को 39-17, मंडैयो ने डीडीपीएस को 24-23, स्टेडियम बिजनौर ने मीरापुर को 32-28 से पराजित किया। सेमीफाइनल में बागड़पुर ने मंडौयो को 36-17 और इस्मालपुर ने स्टेडियम को 37-35 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा
बिजनौर। नेशनल स्पोर्टिंग वॉलीबाल क्लब बिजनौर द्वारा सदरूद्दीन लियाकत बालू मेमोरियल प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।

फाइनल में पंजाब की टीम विजेता रही। इसे इक्कीस हजार नकद और ट्रॉफी दी गई। चांदपुर मार्ग पर आयोजित प्रतियोगिता में हरिद्वार, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, संभल, अलीगढ़ और पंजाब की टीम ने भाग लिया।

फाइनल में पंजाब व मेरठ की टीम की भिड़ंत हुई। पंजाब ने मेरठ को 25-21, 23-25 व 25-22 से हराया। मेरठ की उपविजेता टीम को ग्यारह हजार नकद व ट्राफी मिली। मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद तालिब, विशिष्ट अतिथि सूर्यमणि रघुवंशी थे।


शरद गहलोत, संजीव कुमार बबली, जयनारायण, अरुण त्यागी, अवनीश त्यागी, अब्बी मौजूद रहे।

डीडीपीएस-ए फुटबॉल में रहा अव्वल
बिजनौर। स्टेडियम में संपन्न फुटबॉल प्रतियोगिता में डीडीपीएस-ए ने नेहरू क्लब बिजनौर को 3-0 से हराकर फाइनल  जीता।

इससे पूर्व सेमीफाइनल में डीडीपीएस-ए ने बिजनौर पब्लिक स्कूल को 1-0 से और नेहरू क्लब बिजनौर ने डीडीपीएस-बी को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला फुटबाल संघ के सचिव ओमप्रकाश कौशल ने इनाम बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed