{"_id":"63d4259730d75563cf64c55a","slug":"kabaddi-player-rahul-got-two-lakh-prize-money-bijnor-news-c-14-1-94390-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कबड्डी खिलाड़ी राहुल को मिली दो लाख पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कबड्डी खिलाड़ी राहुल को मिली दो लाख पुरस्कार राशि
Sat, 28 Jan 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग कर यूपी कबड्डी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। बिजनौर निवासी कैप्टन राहुल चौधरी की अगुवाई में यूपी टीम ने जीत दर्ज की थी। स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी टीम को 22 लाख रुपये का चेक दिया। जिसके चलते राहुल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
गुजरात में आयेेजित 36वें नेशनल गेम्स में यूपी कबड्डी टीम ने महाराष्ट्र को हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर 2022 को हुई थी। राहुल चौधरी के कैप्टन रहते टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि राहुल की कप्तानी में यूपी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिले के युवा अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। स्टेडियम में भी सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। कबड्डी टीम को पुरस्कार मिलना बहुत ही खुशी की बात है। संवाद