{"_id":"6167288593bab7356667177a","slug":"justice-inaugurated-the-court-building-in-najibabad-nazibabad-news-mrt5605585193","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति ने किया न्यायालय भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्ति ने किया न्यायालय भवन का लोकार्पण
विज्ञापन
नजीबाबाद में नवनिर्मित न्यायालय भवन का शिलान्यास करते न्यायमूर्ति सिद्धार्थ।
- फोटो : NAZIBABAD
न्यायमूर्ति ने किया न्यायालय भवन का लोकार्पण
नजीबाबाद। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने नगर के भव्य नवनिर्मित तीन कक्षीय न्यायालय भवन का लोकार्पण किया। जल्द ही न्यायालय भवन में अदालतों का संचालन शुरू होगा।
वाह्य न्यायालय नजीबाबाद के नवनिर्मित तीन कक्षीय न्यायालय भवन का इलाहाबाद से आए मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने लोकार्पण किया। जिला जज अतुल कुमार गुप्ता, अपर जिला जज डॉ. विजय तालियान, डॉ. मनु कालिया, सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिल कुमार निझावन, अपर सिविल जज इंदु रानी की उपस्थिति में फीता काटा गया और उसके बाद शिलापट्ट का अनावरण किया।
निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश सिंघल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ जनपद बिजनौर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिल कुमार निझावन से न्यायालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एवं न्यायिक अधिकारियों ने नवनिर्मित न्यायालय भवन परिसर में पौधरोपण कर बहुवर्षीय वृक्षों के पौधे रोपित किए। सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिल कुमार निझावन ने बताया कि जल्द ही नजीबाबाद तहसील परिसर में चल रहीं अदालतों का कामकाज नवनिर्मित न्यायालय भवन में शुरू होगा। 7.46 करोड़ रुपये की लागत से बने न्यायालय भवन परिसर में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास भी निर्मित किए गए हैं।
अधिवक्ताओं के लिए होगी चेंबर व्यवस्था
नजीबाबाद के नवनिर्मित तीन कक्षीय न्यायालय भवन में जल्द ही अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबरों की व्यवस्था की जाएगी। न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर का स्थान चिह्नित कर अनुमोदन के लिए प्रस्ताव उच्च न्यायालय भेजा है।