फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Journalists of the country take inspiration from Maharishi Narada

महर्षि नारदमुनि से प्रेरणा लें देश के पत्रकार

Sun, 30 May 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Journalists of the country take inspiration from Maharishi Narada
महर्षि नारद से प्रेरणा लें देश के पत्रकार
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती को पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित वेबिनार में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म सिंह ने कहा कि महर्षि नारद मुनि पत्रकारिता के जनक और ब्रह्मांड के पहले पत्रकार थे। वे पृथ्वी, आकाश और पाताल की सभी सूचनाएं देेेवी-देवताओं को प्रेषित करते थे। उनकी सूचनाओं से कभी किसी का अहित नहीं हुआ। सभी पत्रकारों को देवर्षि नारद से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर ने कहा कि आज कुछ पत्रकार सेेना का ही मनोबल तोड़ने का काम करते नजर आते हैं। खबरों को जोड़ तोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। पत्रकारों को अपनी लेखनी देश व जनता के हित में चलानी चाहिए। कोविड 19 संक्रमण के दौर में भी इसके खिलाफ नकारात्मक खबरें फैलाने से रोकना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप ने कहा कि खबर की पुष्टि किए बिना नहीं लिखनी चाहिए। कुछ पत्रकार विस्फोटक ढंग से पत्रकारिता कर रहे हैं। कलम कभी भी विद्वेष की भावना में नहीं चलनी चाहिए। इस दौरान भानुप्रकाश वर्मा, रूपेश चौधरी, सचिन शर्मा, रामकुमार सिंह, अशोक गुप्ता, प्रभात, चीनू, विजेंद्र सिंह, ललित जोशी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख अजयपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed