फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Joint magistrate tilled illegal crop

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जोत डाली अवैध फसल

Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Joint magistrate tilled illegal crop
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जोत डाली अवैध फसल
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को बिजनौर तहसील के गांव खानजहांपुर बहादर में तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने गए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने खुद ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाल लिया। चालक के ट्रैक्टर चलाने से इनकार करने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खुद ही अवैध फसल को जोत डाला और तालाब की करीब आधा हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने पूरे जिलेभर में तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक टीम के साथ गांव खानजहांपुर बहादर पहुंचे। मौके पर तालाब करीब चार बीघा से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा था। इसके लिए पहले गांव में मुनादी कराई गई। बाद में गांव से ही एक ट्रैक्टर को फसल की जुताई करने के लिए बुला लिया गया। फसल उगाने वालों के डर के कारण चालक ने ट्रैक्टर चलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खुद ट्रैक्टर चलाकर तालाब की जमीन पर खड़ी अवैध फसल की जुताई कर डाली।
विज्ञापन

मौके पर उपजिलाधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक उधम सिंह और लेखपाल सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अब इस तालाब की मनरेगा के तहत खुदाई कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी सलवेंदर सिंह को निर्देश दिए गए हैं। गांव में दोबारा कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के दूसरे तालाब को करा चुके कब्जा मुक्त
खानजहांपुर बहादर गांव में तीन तालाब हैं। तीन दिन पहले इसी गांव के दूसरे तालाब से भी कब्जा हटवाया गया था। उसमें तालाब की करीब 12 बीघा जमीन पर फसल बोई गई थी। सोमवार को इसी गांव के दूसरे तालाब पर जब टीम पहुंची तो कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने इस गांव के तीन तालाबों को चिह्नित किया है। अभी अगले एक से दो दिन में तीसरे तालाब को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

तालाबों को मिलेगा उनका प्राकृतिक स्वरूप
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि तालाब वॉटर रिचार्ज का सबसे अच्छा जरिया हैं। यदि हम तालाबों को उनके प्राकृतिक स्वरूप में ले आएं तो गिरते भूजल स्तर की समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है। इसलिए तालाबों से कब्जा हटवाने के लिए अभियान छेड़ा गया है। जिलेभर में ऐसे सभी तालाब चिह्नित किए जा रहे हैं, जिन पर अवैध कब्जा कर उनका स्वरूप ही बदल दिया गया है। कब्जा हटवाने के बाद तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed