{"_id":"5f16cb628ebc3e637916af4a","slug":"jhala-underpass-becomes-the-base-of-snakes-in-the-rain-bijnor-news-mrt492220123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा के जल से जहरीले सांपों का अड्डा बना झलरा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा के जल से जहरीले सांपों का अड्डा बना झलरा अंडरपास
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम झलरी में रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास में पानी निकासी न होने के कारण भरा वर्षा का ?
- फोटो : BIJNOR
बारिश में सांपों का अड्डा बना झलरा अंडरपास
गजरौला शिव। रेलवे की ओर से गांव झलरा में रेलवे लाइन के नीचे बनाया गया अंडरपास में बरसात का जल भरने से सांपों का अड्डा बन गया है। ग्रामीणों की मानें तो यहां पर करीब चार माह से निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा हुआ है। वहां पर घास उग आई और आए दिन वहां पर सांप निकलते रहते हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र ही अंडरपास का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झलरा में होकर गुजर रही रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने का कार्य शुरू कराया गया था। गांव झलरा में बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्य पर लगभग चार महीने से ब्रेक लगा है। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार द्वारा अंडर पास में रेलवे क्रॉसिंग के पूरब और पश्चिम में छह हॉल बना दिए गए हैं। इसके बाद यह काम रुक गया है। ऐसा ही एक अंडरपास समीपवर्ती गांव झलरी में भी बनाया गया है। इस अंडरपास को बनाने के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्र के अन्य लोगों ने काफी विरोध किया था। इसके बावजूद भी वहां पर निर्माण कराया गया। वर्तमान में यहां के किसानों को पुल के नीचे से गन्ना निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि गांव झलरा में बन रहे अंडरपास का भी झलरी व झलरा के लोगों ने काफी विरोध किया था। वर्तमान में इस अंडरपास की हालत बदतर हो चुकी है। यहां पर काफी घास उग आई है और करीब चार महीने बीतने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। दोनों अंडरपास में बरसात का काफी पानी इकट्ठा हो गया है, जिससे किसानों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि इसमें कई सांपों का डेरा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। इस अंडरपास से होकर गुजरने में गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी आदि वाहन ऊपर अंडरपास से अड़कर निकलते हैं। क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।