{"_id":"584d8de84f1c1b753a2c3857","slug":"jewelry-sold-alcohol-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की लत में बेच दिए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की लत में बेच दिए गहने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कासमपुरगढ़ी और सीरवासुचंद की महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम से गांव में बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शराब बंद नहीं होती है तो उन्हें अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
रविवार को महिलाओं ने पुलिस ा-प्रशासन पर शराब विक्रेताओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में सवेरा होते ही कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री शुरू हो जाती है। रातभर शराबी शराब पीकर इधर उधर घूमते फिरते रहते हैं। शराबी महिलाओं व युवतियों पर छींटाकशी करते हैं। आए दिन थानों में इन शिकायतों का अंबार लगा रहता है। इसके बावजूद पुलिस व आबकारी विभाग की आंख नहीं खुल रही है। पढ़ने की उम्र में किशोर शराब के धंधे में लिप्त हो गए हैं। परिवारों के सदस्य शराब के चक्कर में घरों के गहने तक बेचने लगे हैं। नोटबंदी के बाद परिवारों पर मजदूरी के सिवाय घर चलाने का कोई चारा नहीं रहा है। इन सब पर शराब की खुलेआम बिक्री भारी पड़ रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगे हैं। उन्होंने डीएम से गांव में बिक रही शराब को बंद कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में उषा देवी, छोटी देवी, सूरज कला, संतोष देवी, रामवती, मिथलेश, ओमवती, अतरो देवी, भूरिया देवी रहीं। उधर, इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।