फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam tomorrow

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल

Mon, 09 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam tomorrow
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल
विज्ञापन

बिजनौर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा कल 11 अगस्त बुधवार को होगी। परीक्षा के लिए 11 ब्लॉक में 26 केंद्र बनाए गए हैं। अफजलगढ़ ब्लॉक में सबसे अधिक केंद्र हैं। प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
जिले में एक मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय चांदपुर तहसील के सैंदवार में है। विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीट स्वीकृत हैं, जिन पर कक्षा पांच पास छात्रों का प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा द्वारा होता है। परीक्षा संयोजक एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता कुमारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से डेढ़ बजे तक है। परीक्षा के लिए 11 ब्लॉकों में 26 केंद्र बनाए गए हैं। प्रति केंद्र 150 छात्र से लेकर 350 छात्र आवंटित हैं। छात्रों को अभिभावकों को तय समय से पहले पहुंचना है। परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय की ओर अधिकारी निगरानी के लिए उपस्थित रहेंगे। सभी केंद्रों को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोरोना प्रकोप के कारण इस बार नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले कम छात्र हैं। पिछले साल अर्थात 2020 में 8000 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जबकि इस साल 7004 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वर्ष 2020 की प्रवेश परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई थी। इस बार केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 26 कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए 87 छात्रों में एक का अनुपात
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 80 सीटों के मुकाबले 7004 छात्र बैठेंगे। इस प्रकार करीब 87 छात्रों में से एक छात्र का चयन दाखिले के लिए होगा। बताया गया कि बच्चे कक्षा पांच की परीक्षा के बाद तैयारी शुरू कर देते हैं। इस बार कोरोना के कारण पांचवीं की परीक्षा नहीं हुई है। इसलिए अभिभावक काफी समय से प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रहे थे। नवोदय विद्यालय आवासीय होते हैं। प्रवेश के बाद विद्यालय में ही बच्चे के रहने, खाने, खेल कूद व पढ़ाई की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ब्लॉक वार परीक्षा केंद्र
नजीबाबाद ब्लॉक में मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, एमडीकेवी इंटर कॉलेज, जीआईसी, किरतपुर ब्लॉक में हिंदू इंटर कॉलेज, एमजीएमपी इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में आरजेपी इंटर कॉलेज, जीआईसी, हल्दौर ब्लॉक में सीडी इंटर कॉलेज, आरएचएस इंटर कॉलेज, कोतवाली ब्लॉक में हिंदू इंटर कॉलेज नगीना, जनता इंटर कॉलेज कोतवाली, एमएम इंटर कॉलेज नगीना, अफजलगढ़ ब्लॉक में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज अफजलगढ़, बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल, जीआईसी अफजलगढ़, नहटौर ब्लॉक में एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, एचएमआई इंटर कॉलेज नहटौर, धामपुर ब्लॉक में कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, आरएसएम इंटर कॉलेज धामपुर, स्योहारा ब्लॉक में बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा, एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा, जलीलपुर ब्लॉक में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर, नूरपुर ब्लॉक में अशरफ जकारिया इस्लामिया इंटर कॉलेज नूरपुर, खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed