{"_id":"67be0976d1c4fc4bf9006f46","slug":"jat-mahasabha-came-out-in-support-of-the-expressway-submitted-a-memorandum-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-143900-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक्सप्रेसवे के समर्थन में उतरी जाट महासभा, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक्सप्रेसवे के समर्थन में उतरी जाट महासभा, दिया ज्ञापन
Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अखिल भारतीय जाट महासभा बिजनौर के पदाधिकारी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार से बिजनौर होते हुए बदायूं की ओर जाना चाहिए।
देवभूमि उत्तराखंड के बाद यूपी में गंगा बिजनौर जिले से ही प्रवेश करती है। यहां गंगा करीब 125 किलोमीटर की दूरी में बहती है। अशोक चौधरी ने कहा कि बिजनौर विदुरकुटी के नाम से प्रसिद्ध है। गंगा एक्सप्रेसवे जिले से गुजरने से विकास होगा। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, डॉ. विपिन तोमर, युवा क्षेत्रीय सचिव रालोद चौधरी शोएब, देशराज सिंह, धर्मवीर सिंह, गजेन्द्र, मोहित तोमर, आदित्य चौधरी, विजयपाल रहे।
व्यापार संगठन ने दिया ज्ञापन : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश शाखा के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे को बाया बिजनौर से गुजरने की पैरवी की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुच्छल, मुनीष त्यागी, रजनीश अग्रवाल, बीएस राजपूत, अरविंद, मानव सचदेवा, अनुज गोयल, राजेंद्र सिंह, शानू, चंद्रपाल सिंह, गजेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपा : बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ता ने दिए मांग पत्र में कहा कि जनपद के विकास के लिए गंगा एक्सप्रेसवे जनपद से निकलना चाहिए। यह महात्मा विदुर और महाराजा भरत की जन्म स्थली है।
उन्होंने कहा कि बिजनौर गंगा का प्रवेश द्वार है। अगर गंगा एक्सप्रेसवे यहां से नहीं निकलता तो यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन, प्रभा चौधरी, सत्यपाल सिंह, अखलाक पप्पू, श्लोक पंवार आदि रहे।