फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jasbir Singh won by 86 votes

86 वोटों से विजयी हुए जसबीर सिंह

Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jasbir Singh won by 86 votes
86 वोटों से विजयी हुए जसबीर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय में सहकारी ग्राम्य विकास के प्रतिनिधि के चुनाव में मतदान केंद्र पर 2395 मतदाताओं में से 1078 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव त्रिलोकपुर निवासी जसबीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजपाल सिंह को 86 वोटों से हराया। उधर अफजलगढ़ से रमेश सिंह शाखा प्रतिनिधि चुने गए हैं। जबकि साधन सहकारी समिति मंगला लद्दा के लिए हर्षित डायरेक्टर निर्वाचित हुए है।

सहकारी ग्राम्य विकास के प्रतिनिधि चुनाव के लिए ब्लॉक कार्यालय के डबाकरा हाल में बने मतदान केंद्र पर दो पोलिंग बूथ बने थे। मतदाता सूची में कुल 2395 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ता गांव खेड़की ठप्पा निवासी राजपाल सिंह भगत, भारतीय किसान यूनियन के नेता जसबीर सिंह व चक गढ़ी निवासी तेजपाल सिंह चुनावी मैदान में थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने शाम चार बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू कराई। आरोप है कि जिला निर्वाचन दफ्तर से संशोधित मतदाता सूची नहीं भेजी गई थी। मृतक वोटरों के नाम अलग नहीं थे। जिससे वोटरों को सूची में नाम तलाशने में परेशानी हुई। निर्वाचन अधिकारी व ग्रामीण अवर अभियंता दिनेश कुमार के अनुसार दो पोलिंग बूथ पर 1078 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जसवीर सिंह को 408 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजपाल सिंह भगत को 322 वोट मिले तीसरे मतदाता तेजपाल सिंह को 318 वोट मिले। जसवीर सिंह को 86 मतों से विजय घोषित कर दिया गया। इनमें छह निर्विरोध चुने गए हैं। आरओ दिनेश कुमार ने विजयी प्रत्याशी जसवीर सिंह को प्रमाण पत्र भेंट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed