{"_id":"58b472764f1c1bdf66830db4","slug":"janata-express-will-be-closed-just-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी15 दिन और बंद रहेगी जनता एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी15 दिन और बंद रहेगी जनता एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन अभी अगले 15 दिन तक नहीं होगा। रेलवे ने पहले इस ट्रेन को एक मार्च से चलाने का फैसला लिया था, लेकिन अब 15 मार्च तक ट्रेन रद रहेगी।
नजीबाबाद जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन दिसंबर के द्वितीय पखवाड़े में रद किया गया था। पहले फरवरी के द्वितीय पखवाड़े में ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में रेलवे ने एक मार्च से ट्रेन का संचालन पुन: शुरू करने की जानकारी दी। रेलवे विभाग के सूत्रों के अनुसार अब इस ट्रेन का संचालन मार्च के प्रथम पखवाड़े में नहीं हो सकेगा। 15 मार्च तक ट्रेन रद रहने की सूचना से क्षेत्रीय एवं उत्तराखंड के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।