{"_id":"5ea711198ebc3e907a6fd6ca","slug":"jammu-and-kashmir-returned-to-positive-deposit-bijnor-news-mrt4794618194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर लौटा जमाती पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर लौटा जमाती पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर लौटा जमाती पॉजिटिव मिला
बिजनौर। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। कुछ दिन पूर्व ही बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी युवक जम्मू कश्मीर की जमात में शामिल होकर लौटा था। इसके विवेक कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को जिले में 164 रिपोर्ट आई हैं। इनमें से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला है और शेष 163 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पुलिस ने युवक के मोहल्ले सहित पूरे इलाके को सील करते हुए युवक के परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है।
करीब एक सप्ताह बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। जिले में मिले कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से दो मेरठ और एक कर्नाटक का जमाती शामिल है। सोमवार को जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंची और उसके परिजनों को क्वारंटीन करा पूरे चाहशीरी मोहल्ले के एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि यह युवक कुछ दिन पूर्व ही जम्मू कश्मीर में हुई जमात में शामिल होकर लौटा था। पता चलने पर उसे बिजनौर के ही ताज पैलेस में क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद उसे विवेक कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। सोमवार को कुल 164 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से इस जमाती के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इस मरीज को संभल भेजा गया है। पॉजिटिव आए पुलिसकर्मी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन फिर भी उसकी पॉजिटिव केस में ही गिनती की जाएगी। तीसरी बार में जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे रोग मुक्त माना जाएगा। इस दौरान कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पीआर नायर, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह समेत चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।