फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jamiat ulma-e-hind opposed the Citizenship Amendment Bill

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Dec 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jamiat ulma-e-hind opposed the Citizenship Amendment Bill
नजीबाबाद।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के विरोध में जमीयत उलमा-ए-हिंद नजीबाबाद और साहनपुर शाखा ने विरोध किया। जुमे की नमाज के बाद नजीबाबाद और साहनपुर में विधेयक के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
नजीबाबाद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के नगर अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद असलम कासमी, सेक्रेटरी मुफ्ती असरार, विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईसा के नेतृत्व में जामा मस्जिद परिसर में मुस्लिमों ने नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किए जाने का विरोध किया। मुस्लिमों ने एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नागरिकता संशोधन विधेयक में मुस्लिमों के पक्ष को नजरंदाज करने, नागरिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए विधेयक को स्थगित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हाफिज रईस अहमद, मौलाना लियाकत हुसैन, मुजीबुरहमान, सपा नेता हाजी रफीक अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत साहनपुर स्थित जामा मस्जिद में भी नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में शहर काजी मुफ्ती जमशेद, मौलाना शुएब अहमद, मौलाना फराहीम, मौलाना नासिर, चेयरमैन मेराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed