फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jam spills in front of Bapu's statue, marks testifying

Bijnor News: बापू की प्रतिमा के सामने छलकते हैं जाम, गवाही दे रहे निशान

Thu, 25 Jan 2024 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jam spills in front of Bapu's statue, marks testifying
बिजनौर में रामलीला चौराहे के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पड़े शराब के पैकेट व कूड
-शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गंदगी का अंबार
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पड़ताल में मिली साफ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महापुरुषों को याद कर उनके मार्ग पर चलने का आह्वान करते हैं। मगर, सच तो ये है कि महापुरुषों की याद अधिकारियों को सिर्फ राष्ट्रीय पर्व पर ही आती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजनौर में रामलीला मैदान के सामने बने गांधी पार्क में महात्मा गांधी प्रतिमा पर धूल जमी हुई हैं। इतना ही नहीं, फ्रीडम फाइटर बापू की प्रतिमा के सामने फाइटर (शराब) के खाली पैकेट पड़े हैं।

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने शहर में लगी तीन महापुरुषों की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की पड़ताल की। सबसे पहले शहर में लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की पड़ताल की। पड़ताल में सामने आया कि प्रतिमा की साफ-सफाई की गई थी। साथ ही प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद रामलीला मैदान के सामने बने गांधी मार्ग में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। यहां प्रतिमा तो गंदी है ही, आसपास पार्क में भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि आखिरी बार प्रतिमा की साफ-सफाई दो अक्तूबर को गई थी। पार्क की सफाई तो रोजाना होती है। इसके बावजूद भी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने शराब के पैकेट पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पड़ताल की। शास्त्री प्रतिमा साफ मिली। क्योंकि रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वजह से शास्त्री चौक की साफ-सफाई कर भव्य रूप से सजाया गया था। तीन महापुरुषों की प्रतिमा में से दो प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई मिली।


सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और तिराहे का हाल ही में सुंदरीकरण कराया गया है। शास्त्री चौक पर भी पूरी तरह से साफ-सफाई है। राम उत्सव पर शास्त्री चौक को सजाया गया था। गांधी मूर्ति तिराहे पर भी जल्द ही सुंदरीकरण कराया जाएगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed