{"_id":"6168795a53c28a36b742d122","slug":"jam-imposed-to-repair-the-highway-bijnor-news-mrt560696651","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की मरम्मत कराने के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की मरम्मत कराने के लिए लगाया जाम
विज्ञापन
चांदपुर में बिजनौर-बदायूं हाईवे की मरम्मत को जाम लगाते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे की मरम्मत कराने के लिए लगाया जाम
चांदपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में चांदपुर में खस्ताहाल बिजनौर-बदायूं हाईवे की मरम्मत कराने के लिए रास्ता जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। बाद में एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर रास्ता खोला गया।
बिजनौर-बदायूं हाईवे की चांदपुर में कफिल नर्सिंग होम से इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय के पास तक हालत बहुत ही दयनीय है। पानी की निकासी न होने से नालों का पानी सड़क पर आ जाता है। थोड़ी सी बारिश हो जाने पर सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिससे यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढों में पत्थर डलवाए गए हैं, लेकिन सड़क से उड़ रही धूल से दुकानदारों का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। सड़क की मरम्मत कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में एसडीएम को दो बार ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में 13 अक्तूबर तक सड़क की मरम्मत न होने पर 14 अक्तूबर को जाम लगाने की चेतावनी दी थी। लेकिन समय रहते सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के पास एकत्र हुआ। यहां आंदोलन को दिशा देने के लिए 11 सदस्यों की समिति बनाई गई। समिति के रास्ता जाम करने के निर्णय के बाद पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता रास्ते पर कुर्सी डाल कर बैठ गए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम हिमांशु वर्मा व सीओ शुभ सुचिन ने सपा कार्यकर्ताआें को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सपाइयों ने केवल एंबुलेंस को ही निकलने दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। स्वामी ओमवेश ने कहा कि यदि सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो दोबारा आंदोलन किया जाएा।