फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jalnigam employees have not received their salary for four months

जलनिगम के कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jalnigam employees have not received their salary for four months
जलनिगम के कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

बिजनौर। जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मई के बाद वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ तक अपने वेतन की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी आश्वासन नहीं मिल पाया है कि वेतन कब तक मिल पाएगा।

जल निगम बिजनौर में एक अधिशासी अभियंता, चार अवर अभियंता, नौ जूनियर इंजीनियर व करीब 45 कर्मचारी हैं। मई में सभी को 75 प्रतिशत वेतन मिला था। इसके बाद अब तक कोई वेतन नहीं मिला है। वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा, इन्हें खुद नहीं मालूम। अधिकारियों का कहना है कि रोज वेतन मिलने का इंतजार करते हैं, पर इनका वेतन नहीं आ रहा है। वेतन नहीं मिलने से सभी परेशान हैं। वेतन के लिए अधिकारी कई बार लखनऊ भी गुहार लगा चुके हैं, पर समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। वेतन नहीं मिलने से इनके परिवार के सामने संकट खड़ा होने लगा है। लखनऊ से भी उन्हें कुछ नहीं बताया जा रहा कि वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। यही कहा जाता है कि जल्द वेतन दिया जाएगा। वेतन पाने के लिए पूरा स्टाफ तरस रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता भरत सिंह ने स्टाफ को वेतन नहीं मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed