फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jal Nigam and Development Department face to face

जल निगम और विकास विभाग आमने-सामने

Wed, 24 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam and Development Department face to face
जल निगम और विकास विभाग आमने-सामने
विज्ञापन

धामपुर। गांव धामपुर हुसैनपुर में पानी की टंकी में डीएम को गांव के निरीक्षण के दौरान मिले 27 लीकेजों को लेकर मंगलवार को जल निगम और विकास विभाग के अधिकारी आमने-सामने आ गए। दोनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि खंड विकास अधिकारी अखिलेश सिंह ने पंचायत के प्रधान और सचिव दोनों को पानी की टंकी में हो रहे लीकेजों को अविलंब ठीक करने के निर्देश दे दिए है।
सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा ने विकास विभाग के अधिकारियों के साथ गांव धामपुर हुसैनपुर का निरीक्षण किया था। रास्ते में पानी की टंकी के पास बदहाल पडी सड़कों व नालियों को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई थी। ग्रामीणों ने पानी की टंकी खराब होने की शिकायत की थी। बताया कि पाइप लाइन के गांव में करीब 27 स्थानों पर लीकेज होने से पानी की टंकी बंद रहती है। डीएम के निरीक्षण में पानी की टंकी के रखरखाव में भारी गड़बड़ी पाने पर जल निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। डीएम ने इस मामले में एक्सईएन भरत सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएम के निरीक्षण के बाद मंगलवार को जल निगम और विकास विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोनों विभाग के अधिकारी अपने बचाव में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए। बताया जाता है कि गांव में करीब 824 ग्रामीणों ने पानी की टंकी के कनेक्शन ले रखे हैं। प्रति माह किराया 50 रुपये होने के बाद भी पंचायत को हर माह करीब 42 हजार की आय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैैंड ओवर करने के बाद जल निगम का कोई मतलब नहीं : एक्सईएन
एक्सईएन भरत सिंह का कहना है कि निगम की ओर से एक साल पहले पंचायत को पानी की टंकी को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब पानी की टंकी में होने वाली टूटफूट और लीकेज आदि के ठीक कराने का जिम्मा पंचायत का है। जल निगम की यह जिम्मेदारी नहीं है। फिर भी उनके स्तर से सहायक अभियंता को ठीक कराने के आदेश दिए गए हैं।

मैटेरियल खराब होने से बार-बार फट रहे पाइप : बीडीओ
धामपुर बीडीओ अखिलेश कुमार का कहना है कि पाइप लाइन में घटिया पाइप लगे होने से बार बार लीकेज हो रहे हैं। पंचायत की ओर से पहले भी कई बार ठीक कराया जा चुका है। अब फिर से ठीक कराने के आदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed