{"_id":"642b2545adfc7cb2de00dff4","slug":"jain-samaj-took-out-a-grand-rath-yatra-in-the-city-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-911-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जैन समाज ने शहर में निकाली भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जैन समाज ने शहर में निकाली भव्य रथयात्रा
Tue, 04 Apr 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज ने शहर में भव्य रथयात्रा निकाली। कीर्तन मंडली रथ के आगे भजन गाते हुए चलती रही। भक्ति में सराबोर समाज के श्रद्धालु भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए।
सोमवार सुबह जैन मंदिर में आरती के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में सबसे आगे जैन धर्म के बैनर के साथ श्रद्धालु चल रहे थे। इनके पीछे चार घोड़ों पर जैन समाज के किशोर सवार रहे। रथयात्रा में पालकी में श्री जिनवाणी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, एक रथ पर भगवान महावीर की मूर्ति को लेकर बैठने का सौभाग्य दीप जैन को मिला। इस रथ के सारथी जैन समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन बने।
जैन समाज के युवकों ने इस रथ को नंगे पांव ही खींचा और आगे बढ़ते रहे। बैंडबाजे की धुन पर कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। रथयात्रा के संचालन में शोभित जैन, दीपांशु जैन, प्रदीप कुमार जैन, बीके जैन, राजीव जैन सहित अन्य का सहयोग रहा।