फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jain devotees celebrated the festival of perfect restraint

जैन श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म का पर्व मनाया

Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jain devotees celebrated the festival of perfect restraint
नजीबाबाद के जैन मंदिर में पूजा करने श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
जैन श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म का पर्व मनाया
विज्ञापन

नजीबाबाद। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित दशलक्षण पर्व पर छठवें दिन उत्तम संयम धर्म का पर्व मनाया गया। जैन श्रद्धालुओं ने श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में पूजन पाठ किया।

बुधवार को दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सुबह श्रीजी का सामूहिक अभिषेक किया गया। अजय जैन ने कहा कि सभी मनुष्य को अपने मन को वश में करने के लिए उत्तम संयम धर्म का पालन करना चाहिए। इससे पूर्व मूल वेदी तीर्थंकर चंद्र प्रभु भगवान, आदिनाथ भगवान व महावीर स्वामी की वेदी पर अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने नित्यनियम पूजा के साथ सोलह कारण, दशलक्षण धर्म सहित पर्वों की पूजा की। जितेंद्र जैन ने उत्तम संयम धर्म को अपनी आत्मा में उतारने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि संयम व्रत का पालन करने से जीव मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होता है। सामूहिक रूप से पूजन में पारसनाथ जैन, नमन जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, राजीव जैन, समला जैन, सुषमा जैन, संध्या जैन, रैना जैन, अलका जैन, पूनम जैन, सुनीता जैन, साल्वी जैन, सरोज कुमारी जैन, छवि जैन, अनुभव जैन, अवधेश जैन, सुषमा जैन, संतोष कुमार जैन, अरनव जैन, सुशीला आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed