फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jaggery illegal business, huge loss of revenue to the government

गुड़ की अवैध लोडिंग से सरकार को हो रहा राजस्व का भारी नुकसान

Sun, 23 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jaggery illegal business, huge loss of revenue to the government
गुड़ का अवैध कारोबार, सरकार को हो रहा राजस्व का भारी नुकसान
विज्ञापन

चांदपुर। देहात क्षेत्र में गुड़ की अवैध लोडिंग से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। प्रशासन ध्यान दे तो प्रदेश में चांदपुर गुड़ मंडी दुबारा अपना वर्चस्व बना सकती है। एक समय चांदपुर गुड़ मंडी प्रदेश में दूसरे-तीसरे स्थान पर मानी जाती थी। गुड़ व्यापारियों ने गुड़ की अवैध लोडिंग की शिकायत भी की थी। लोगों का कहना है कि सरकार की दोहरी नीति के चलते भी मंडी में गुड़ व्यापार प्रभावित हो रहा है।
मुजफ्फरनगर गुड़ मंडी के बाद चांदपुर गुड़ मंडी का नाम लिया जाता है। चांदपुर गुड़ मंडी में करीब 10 से 15 गाड़ी करीब तीन हजार क्विंटल गुड़ प्रतिदिन आता है। चांदपुर गुड़ मंडी से बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब आदि देश के कोने कोने में गुड़ जाता है। चांदपुर क्षेत्र में लड्डू गुड़ बनता है। अधिकांश गुड़ खाने के काम आता है। क्षेत्र के गांव अकौंधा, रौनिया, बास्टा, सिंघा, अम्हेड़ा, पैंजनिया, गोयली, हल्लानंगला, सिसौना आदि गांवों में बड़ी तादाद में गुड़ का उत्पादन हो रहा है। चांदपुर गुड़ मंडी से सरकार को करीब पांच करोड़ का प्रति सत्र में राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन

गुड़ खांडसारी व्यापार मंडल चांदपुर के सचिव अजय मित्तल ने बताया कि सरकार की दोहरी नीति के चलते भी गुड़ व्यापार प्रभावित हो रहा है। जहां कोल्हू पर बनने वाले गुड़ को मंडी में लाए जाने पर मंडी शुल्क ढाई प्रतिशत लिया जाता है वहीं गुड़ क्रेशर को सरकार द्वारा कंपाउंड योजना दी गई है। जिसमें क्रेशर वालों को एक मुश्त राशि देनी होती है। इस योजना में कम शुल्क देना होता है। जिससे गुड़ मंडी में न आकर बाहर से बाहर भेजा जाता है। सरकार को एक समान नीति अपनानी चाहिए। तभी गुड़ के कारोबार को और अधिक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ व्यापारी चौधरी शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्बू ने बताया कि मंडी परिसर के बाहर देहात क्षेत्र में गुड़ की अवैध लोडिंग हो रही है। इससे गुड़ मंडी तक नहीं पहुंचता। सरकार को मिलने वाला ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क का नुकसान होता है। साथ ही व्यापारियों के व्यापार पर असर पड़ रहा है। पूर्व में भी गुड़ की अवैध लोडिंग को बंद कराने के लिए व्यापारियों ने शिकायत की थी लेकिन कोई असर नहीं हुआ। गुड़ की अवैध लोडिंग बंद हो जाए तो सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा। मंडी में गुड़ की आवक बढ़ सकती है।

गुड़ व्यापारी वीरेंद्र राजपूत का कहना है के गुड़ की बाहरी क्षेत्र से हो रही अवैध लोडिंग से चांदपुर मंडी प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं हरियाणा में मंडी शुल्क न होने के कारण कुछ लोग हरियाणा के कागजों द्वारा बाहरी क्षेत्र में गुड़ की लोडिंग कर सरकार को चूना लगा रहे हैं। मंडी समिति हल्दौर व नगीना आदि से बड़े स्तर पर गुड़ बाहर दूसरे प्रदेशों में जाता है। ट्रकों से जो गुड़ बाहर जाता है उन गाड़ियों पर हरियाणा के कागज होते हैं। इससे उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। गुड़ व्यापारी वीरेंद्र राजपूत ने इस बारे में पोर्टल पर शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed