फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   jaam for power supply

बिजली के लिए जाम

Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
jaam for power supply
बिजनौर में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर जाम लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बिजली कटौती से आजिज ग्रामीणों ने कंभौर बिजली घर पर प्रदर्शन करके धरना दिया। उधर, बिजनौर में फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सिविल लाइन द्वितीय में लोकनिर्माण विभाग के डाक  बगले के सामने आधा घंटे तक जाम लगाया। नए ट्रांसफार्मर के मंगाने  आने व पुलिस के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन


मंगलवार को कंभौर बिजलीघर पर गांव गंगदासपुर निवासी शूरवीर सिंह के साथ मानकपुर निवासी लाखन सिंह रजा अहमद , कल्याण सिंह, ओमवीर अमित राणा समेत तमाम किसान पहुंचे तथा बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण बिजलीघर पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस मौके पर पहुंची तथा धरना देने वालों  को समझाया। गांव वालों  के मुताबिक दिन में मुश्किल से दो तीन घंटे बिजली ही मिल पा रही हैं। विद्युत अफसरों के आश्वासन पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजनौर के सिविल लाइन द्वितीय की शील कुंज कॉलोनी में रखा ट्रांसफार्मर रविवार की रात फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर से शील कुंज के अलावा साकेत कॉलोनी व सिविल लाइन द्वितीय में बिजली सप्लाई होती है। सोमवार को लगा दूसरा ट्रांसफार्मर भी फुंक गया।  महिलाओं ने मंगलवार को डाक बंगले के सामने रास्ता जाम कर दिया  और सड़क पर बैठ गईं। शहर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी मौके पर पहुंचे तथा महिलाओं को  समझाया। दूसरा ट्रांसफार्मर आने के बाद ही आंधे घंटे का जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed