{"_id":"6a99d7df9cad4b2e47063167","slug":"it-was-difficult-to-pass-through-the-rough-and-muddy-road-bijnor-news-c-27-1-bij1007-189177-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कच्चे और कीचड़ युक्त मार्ग से निकलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कच्चे और कीचड़ युक्त मार्ग से निकलना हुआ दूभर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव धर्मपुर में कीचड़ युक्त मार्ग से निकलते लोग। संवाद (पड़ताल के साथ)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव धर्मपुर में गुरुद्वारे से लेकर सुखदेव सिंह के घर तक करीब 800 मीटर का मार्ग कच्चा व कीचड़युक्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी वर्षा होते ही मार्ग में कीचड़ हो जाता है, जिससे वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण लखविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, कुलदीप कौर, मनजीत कौर, रंजीत कौर आदि ने बताया कि इसी मार्ग से स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। कीचड़ के कारण छोटे बच्चे कई दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गुरुद्वारे आने-जाने वाले महिला-पुरुषों को भी फिसल कर गिरने का भय बना रहता है। छोटे बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान, बीडीओ और जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की मांग की गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मार्ग निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीण दलेर सिंह का कहना है कि मार्ग में कीचड़ से आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई दशकों से मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण चानन सिंह का कहना है कि मार्ग में कीचड़ होने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। मार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए।
ग्रामीण गेजा सिंह का कहना है कि गुरुद्वारे आने-जाने वाले बुजुर्गों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनके फिसलन होने के कारण गिरकर चोटिल होने का भय रहता है।
ग्रामीण लखविंदर सिंह का कहना है कि आठ सौ मीटर मार्ग कच्चा है। वे लोग लगातार विभागीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की मांग करते चले आ रहें हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने विकास विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने की बात कही है।