फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained heavily, the fields were full of water

जमकर बरसे बदरा, खेत पानी से हुए लबालब

Sun, 12 Jul 2020 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily, the fields were full of water
जमकर बरसे बदरा, खेत पानी से हुए लबालब
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को तड़के हुई बारिश ने खेतों में लबालब पानी भर दिया। बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया है। हालांकि किसान हर बारिश के साथ आ रही तेज आंधी से डरे हुए हैं।

शनिवार को सुबह तड़के मूसलाधार बारिश हुई थी। बारिश के साथ तेज हवा के झोंके भी आए थे। रविवार को भी सुबह करीब पांच बजे उमस के बाद आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते आंधी भी शुरू हो गई। शुरूआत में केवल फुहार पड़ी तो लगा कि हवा बादलों को बहा ले जाएगी, लेकिन थोड़ी ही देर में तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी लबालब भर गया। एक घंटे में 27 एमएम बारिश हुई। बारिश सभी फसलों के लिए बहुत मुफीद है। आंधी की वजह से एक दो जगह पेड़ों की शाखाएं भी टूट गईं। किसानों हरकेश सिंह, सोनू, राजवीर सिंह का कहना है कि जो भी बारिश हो रही है उसके साथ तेज हवा जरूर आ रही है। तेज हवा के झोंके गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाएंगे। अभी गन्ने की फसल बंधने लायक नहीं हुई हैं, लेकिन अगर इतनी ही तेज झोंके आते रहे तो फसल जल्दी गिर जाएगी। वहीं जिले में अभी एक दो दिन में और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed