फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained all day, the temperature dropped by 11.2 degrees.

Bijnor News: दिनभर हुई बारिश, पारा 11.2 डिग्री गिरा

Fri, 20 Mar 2026 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
It rained all day, the temperature dropped by 11.2 degrees.
बिजनौर में शुक्रवार को हुई बा​रिश में बच्चों को छाता लगाकर ले जाती म​हिलाएं। संवाद - फोटो : 1
बिजनौर। जिले में शुक्रवार को दिनभर झमाझम बारिश होने से तापमान में 11.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पारा गिरने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। जिलेभर में 7.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बारिश से लाइन में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। बाद में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रही। बारिश से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। वहीं, वाहनों की रफ्तार भी थम गई। बाइक सवार रुक-रुककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश होने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सर्दी लगने पर लोग गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हो गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

n कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति रही बाधित : बारिश और तेज हवा से विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गए। इससे कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति कई घंटे ठप रही। शहर में बार-बार ट्रिपिंग से छह घंटे बिजली बाधित हुई जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का और भी बुरा हाल रहा। एसडीओ ओंकार शर्मा का कहना है कि मंडावर लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे आवास विकास के फीडर एक व दो की बिजली तीन घंटे बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n आम के बौर को बारिश और हवा से नुकसान : इस समय आम के पेड़ों पर बौर आ रहा है। इससे ही फल बनेगा लेकिन बारिश और तेज हवा की वजह से बौर गिरा है। ऐसे में आम के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। किसान राजेंद्र सिंह, सोहन सिंह, हरेंद्र कुमार, मोहित कुमार का कहना है कि गेहूं गिरने से भी नुकसान हुआ है क्योंकि, गेहूं का दाना काला पड़ सकता है। इसके अलावा गन्ने की बुवाई में भी करीब एक सप्ताह की देरी हुई है।

बिजनौर में शुक्रवार को हुई बारिश में बच्चों को छाता लगाकर ले जाती महिलाएं। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को हुई बारिश में बच्चों को छाता लगाकर ले जाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

बिजनौर में शुक्रवार को हुई बारिश में बच्चों को छाता लगाकर ले जाती महिलाएं। संवाद

बिजनौर में शुक्रवार को हुई बारिश में बच्चों को छाता लगाकर ले जाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed