फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issues related to PM Samman Nidhi

पीएम सम्मान निधि संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं

Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Issues related to PM Samman Nidhi
नजीबाबाद में पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराते कृषि अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
पीएम सम्मान निधि संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजकीय कृषि निवेश बीज भंडार में आयोजित पीएम किसान समाधान दिवस में क्षेत्र के किसान भारी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ लेने में आ रही तकनीकी समस्याएं दर्ज कराईं।

एडीओ कृषि श्याम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक फरवरी से तीन फरवरी तक तीन दिवसीय पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी परेशानियों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में योजना में किसानों को नाम मिसमैच, इनवैलिड आधार कार्ड, पेमेंट स्टॉप बाई स्टेट जैसी समस्याएं दर्ज की। एडीओ कृषि विक्रम सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में योजना के तहत किसानों का आधार कार्ड और पात्र सूची में नाम का मिलान न होना, योजना के लाभ को दिए संयुक्त खाते की परेशानी ज्यादा रही, जिन्हें दर्ज कर निस्तारण किया गया। कई किसानों को नए पंजीकरण के लिए जनसेवा केंद्र भेजा गया है। दूसरे दिन बड़ी संख्या में किसानों ने संबंधित कागजों में गड़बड़ी दूर कराईं। इस दौरान रामकिशन, प्राविधिक सहायक विकास पवार, मनोज सैनी, प्रभारी बीच भंडार आत्माराम, प्रभारी कृषि रक्षा जौनी कुमार, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार, कनिष्ठ सहायक अश्वनी, राजस्व विभाग की ओर से छतरपाल सिंह, अब्दुल रशीद, योगेंद्र, सरफुद्दीन, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed