फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issue of payment of dues raised in farmers' panchayat

Bijnor News: किसानों की पंचायत में उठा बकाया भुगतान का मुद्दा

Wed, 20 Nov 2024 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Issue of payment of dues raised in farmers' panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं की बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर पंचायत हुई। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तीस नवंबर को गन्ना आपूर्ति बंद कर मिल पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी और कपिल चौधरी को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। पउप्र युवा अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने पिछले वर्ष का समस्त बकाया गन्ना भुगतान 20 नवंबर तक दिलाने का वायदा किया था। मिल अधिकारियों ने वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन

किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विकास उर्फ नूरी ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिला तो 30 नवंबर को गन्ना आपूर्ति बंद कर मिल की तालाबंदी करने की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में गन्ना महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह, पीतम सिंह, गजेंद्र सिंह, मानपाल सिंह, मोहम्मद इरफान, मुस्तकीम, राजीव त्यागी, संजय सिंह, मुनेंद्र सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता वेदपाल सिंह मलिक और संचालन राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed