फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Israr's skeleton will undergo DNA testing.

Bijnor News: इसरार के कंकाल का होगा डीएनए परीक्षण

Fri, 01 May 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Israr's skeleton will undergo DNA testing.
धामपुर। नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी 32 वर्षीय व्यापारी इसरार की धामपुर थाने के गांव तीबड़ी निवासी उसके दोस्त शाहनवाज उर्फ शानू ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने नूरपुर थाने क्षेत्र में गोहावर के पास नहर किनारे सबूतों को नष्ट करने की उद्देश्य से शव को आग लगा कर नष्ट कर दिया था। 22 अप्रैल को इसरार का कंकाल पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर कंकाल का डीएनए परीक्षण को बिजनौर भेजा है। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी 32 वर्षीय इसरार की धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तीबडी में शाहनवाज उर्फ शानू से मित्रता थी। वह कपड़े का व्यापार करता था। आठ मार्च को इसरार के परिजनों ने धामपुर पुलिस थाने में इसरार की गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नूरपुर थाना क्षेत्र की दौलताबाद पुलिस चौकी अंतर्गत गोहावर के निकट नदी के किनारे झाड़ियों में कंकाल बरामद किया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन पोस्टमार्टम में शव क्लियर नहीं हो पाया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इसरार के कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसे स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बकौल कोतवाल, कंकाल को डीएनए परीक्षण के लिए बिजनौर भेजा गया है। अधिकारियों के आदेश पर संबंधित लैब में परीक्षण कराया जाएगा। बता दें कि इस मामले में पुलिस मृतक इसरार के दोस्त तीबड़ी निवासी शाहनवाज उर्फ शानू, आशु सिद्दीकी और धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडली मांडू निवासी जाबिर को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है, जो जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed