{"_id":"5e73c2a18ebc3e76d156c092","slug":"isolation-ward-built-in-chc-bijnor-news-mrt474427586","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में बना आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में बना आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में बना आइसोलेशन वार्ड
नूरपुर/राजा का ताजपुर। कोरोना वायरस को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। सीएचसी पर संभावित खतरे को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं, बाजारों से रौनक गायब है। राजा का ताजपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बहुत कम लोग खरीददारी करने पहुंचे और पुलिस ने मछली बाजार नहीं लगने दिया।
कोरोना से बचाव के लिए स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद किए जा चुके हैं। लोगों में बीमारी को लेकर काफी भय बना हुआ है, जिससे बाजारों की रौनक गायब हो गई है। मनोज, बंसल, मुनेश कुमार, सोनू सैनी, सलीम अहमद आदि व्यापारियों का कहना है कि संक्रमण की दहशत में ग्राहक बाजार में नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते व्यापार में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। लोग जरूरी काम से ही बाजार आ रहे हैं। सड़कों पर अधिकांश लोगों को मास्क पहने देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी बीमारी को लेकर काफी चौकन्ना है। गांवों में दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से बीमारी से बचाव के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और वह बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देकर बचाव करने की सलाह दी है। वहीं, राजा का ताजपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बृहस्पतिवार को बहु कम संख्या में ग्राहक पहुंचे। पुलिस ने मछली और मुर्गा बाजार को नहीं लगने दिया।