फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Irrigation department warehouse fire

सिंचाई विभाग के गोदाम में आग

Tue, 28 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department warehouse fire
बिजनौर में सिंचाई विभाग के गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सिंचाई विभाग के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का माल जल गया। आग लगने से विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जेसीबी से गोदाम का ताला तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। उधर, एक अन्य घटना में एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन

बैराज रोड पर सिंचाई विभाग का गोदाम है। गोदाम में प्लास्टिक के पाइप और लोहे का माल रखा है। गोदाम के बाहर की ओर नाली में सूखी झाड़ियां खड़ी थीं। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर किसी ने इन झाड़ियों में आग लगा दी। आग किसी तरह गोदाम तक आ गई और प्लास्टिक के पाइप में लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देखकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। गोदाम का गेट भी जेसीबी से तोड़ा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पांच से छह लाख रुपये का माल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नजीबाबाद रोड स्थित प्रगति विहार निवासी राजीव सिंघल को बैराज कॉलोनी में मां जगदंबा के नाम से प्रोविजन स्टोर है। वह रविवार शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे जब बैराज कॉलोनी के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो दुकान स्वामी व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। आग इतनी तेजी से लगी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर गया। राजीव सिंघल ने बताया कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। उनका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed