Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'e-Office' hasn't even taken off; files are still being moved around by clerks.

Bijnor News: दो कदम भी न चला ई ऑफिस, बाबुओं के हाथों दौड़ रहीं फाइलें

Sat, 28 Nov 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
'e-Office' hasn't even taken off; files are still being moved around by clerks.
बिजनौर कलक्ट्रेट का भवन। संवाद
- सितंबर 2024 में कलक्ट्रेट में लागू हो गया था ई ऑफिस
विज्ञापन

- आज भी ऑफिसों में फाइलों को लेकर बाबू लगा रहे हैं दौड़
- डीएम ने जारी की चेतावनी, एक माह में ई ऑफिस अपनाना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश में ई-ऑफिस लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2024 में जिले में कलक्ट्रेट में ई-ऑफिस लागू कर दिया गया। व्यवस्था लागू तो हुई, लेकिन शुरू नहीं हो पाई। धीरे-धीरे यह व्यवस्था थम गई और फिर से बाबुओं के हाथों ऑफिस-ऑफिस फाइलें ही दौड़ने लगीं। ऐसे में अब डीएम ने कलक्ट्रेट के सभी विभागों को ई ऑफिस व्यवस्था अपनाने के लिए एक माह का समय दिया है। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी भी की जा रही है।
अगस्त 2024 में कलक्ट्रेट बिजनौर में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू कर दी गई थी। पहले चरण में कलक्ट्रेट के अंतर्गत आने वाले विभाग जैसे एडीएम ऑफिस, एसडीएम ऑफिस, आरए, जेडए ऑफिस आदि में ई-ऑफिस लागू किया गया। उस समय डीएम अंकित अग्रवाल जिले में तैनात थे। पहले चरण में केवल नई फाइलों को ही ई-ऑफिस के माध्यम से चलाया जा रहा था। वहीं पुरानी फाइलों को स्कैन कर इसी व्यवस्था में शामिल करने की तैयारी हुई। कुछ समय तक व्यवस्था दौड़ी और यूपी के टॉप टेन में कलेक्ट्रेट शामिल हो गई। धीरे-धीरे अफसर बदले, व्यवस्था बदली तो पुराने ढर्रे पर ही काम लौट आया और अब फिर से बाबू ऑफिस ऑफिस फाइल लेकर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-- ई ऑफिस व्यवस्था से कार्यों में पारदर्शिता आएगी। क्योंकि इससे यह भी पता चलेगा कि फाइल किस स्तर पर कितने दिन लंबित रही। संबंधित अधिकारियों को इसका जवाब भी देना होगा। एक माह में इस व्यवस्था को पूरी तरह अपनाने और लागू करने के लिए सभी विभागों को चेतावनी दी गई है। इसके बाद अन्य विभागों में भी यह व्यवस्था लागू कराई जाएगी। -जोगिंदर सिंह, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed