{"_id":"6144d64f8ebc3ee5310592f4","slug":"irrigation-department-officials-be-alert-dhampur-news-mrt55669013","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सिंचाई विभाग के अधिकारी रहें अलर्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सिंचाई विभाग के अधिकारी रहें अलर्ट’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सिंचाई विभाग के अधिकारी रहें अलर्ट’
धामपुर। सिंचाई विभाग मुरादाबाद मंडल के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बारिश के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहें। कहीं पर भी नदियों से कटान की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।
मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने शुक्रवार को वार्ता के दौरान बताया कि उनके स्तर से विभाग के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सरकार ने भी कुछ जिलों में अधिक बारिश होने के संकेत दिए हैं। अधिकारियों से स्टाफ को फील्ड में रहकर नदियों की स्थितियों पर निगरानी रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि धामपुर एआईडी में अभी हाल में जो लाखों की लागत से चाहरदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। उसमें घटिया माल प्रयुक्त किए जाने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रामगंगा बांध का जलस्तर 359 मीटर पार
कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को रामगंगा बांध का जलस्तर 359.230 मीटर दर्ज किया गया।सहायक अभियंता एमडी जोशी ने बताया कि बांध का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 361 मीटर तक जलस्तर को ले जाया जाएगा। शुक्रवार को जलस्तर 359.230 मीटर दर्ज किया गया। आकाश में बादल छाए हैं।