{"_id":"63c59a704660dd141c230ea8","slug":"investors-can-take-the-name-of-chandpur-to-the-height-dm-bijnor-news-c-14-1-81044-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर - चांदपुर के नाम को ऊंचाई तक ले जा सकते है निवेशक-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर - चांदपुर के नाम को ऊंचाई तक ले जा सकते है निवेशक-डीएम
Tue, 17 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर डाकबंगले पर उद्यमियों के साथ बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा।
- डीएम ने चांदपुर के विकास के लिए उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्यौता
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने चांदपुर के विकास में उद्यमियों को आगे आने का न्यौता देते हुए उन्हें हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया है। उद्योगपति निवेश के लिए अपना आवेदन दें।
चांदपुर के डाक बंगला परिसर में प्रदेश सरकार की देश को आत्म निर्भर बनाने की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के उद्योगपतियों से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने क्षेत्र के विकास के लिए इंडस्ट्रीज लगाने में निवेश करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेशकों के लिए विकास भवन बिजनौर में सिंगल विंडो सिस्टम बनाई गई है। जो निवेश करना चाहता है वह आकर अपना आवेदन पत्र दे सकता है, वह जिम्मेदारी हमारी है कि विभिन्न विभागों से कैसे एनओसी लें।
निवेशक का प्रगति की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जिलाधिकारी ने 23 जनवरी 2023 को जनपद में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों को पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। विवेक कर्णवाल के संचालन में चले कार्यक्रम में एसडीएम रितु रानी, सीओ सुनीता दहिया, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, उद्यमी पंकज चौधरी, अनमोल मित्तल, मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अमित मित्तल, अजय बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था मैं देखूंगा: एसपी
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि किसी भी निवेशक के लिए सुरक्षा व शांति व्यवस्था एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। जनपद के पुलिस प्रमुख के रूप में मैं आश्वस्त करता हूं कि अगर किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था की समस्या होगी तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हूं और उसका निराकरण करूंगा।
उद्यमियों ने भी रखी अपनी बात
उद्यमी राकेश बंसल ने कहा कि हमें कोई मार्गदर्शन करने वाला नहीं है अगर कोई हमारा मार्गदर्शन करें तो निवेशकों की संख्या बढ़ सकती है। उद्यमी पल्लव अग्रवाल ने उद्योग लगाने के लिए मिनी औद्याेगिक आस्थान जलीलपुर में जमीन आवंटन करने की बात कही।