{"_id":"5ed540078ebc3e9065581fd1","slug":"investigation-report-of-83-samples-came-negative-bijnor-news-mrt4843952156","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन
83 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
बिजनौर। जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं क्वारंटीन सेंटरों पर क्वारंटीन करीब 83 संभावित मरीजों के नोएडा की प्रयोगशाला में भेजे गए नोजल और थ्रॉट स्वाब की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और इन मरीजों ने राहत की सांस ली है।
वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 38 है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है। इसमें अच्छी बात ये है कि अब तक करीब 60 लोगों ने कोरोना को पछाड़ा है, जबकि दो लोगों की इससे मौत भी हुई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार देर रात जिले को कुल 83 नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि ये सभी संभावित मरीज जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों में क्वारंटीन थे।